Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

मुख्यमंत्री योगी ने विधान परिषद में किया बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी-आशा का मानदेय बढ़ेगा मुख्यमंत्री बोले, शिक्षामित्रों-अनुदेशकों की भी चिंता

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आंगनबाड़ी,आशा वर्करों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। एक करोड़ छह लाख निराश्रित, वृद्धावस्था,दिव्यांगों की सामाजिक पेंशन भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने ये बातें सोमवार को विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर पेश हुए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए कहीं।



मुख्यमंत्री ने करीब एक घंटा 33 मिनट के संबोधन में सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री के भाषण के बाद बहुमत से धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो गया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल प्रदेश का संवैधानिक प्रमुख होता है। इसके बावजूद राज्यपाल के प्रति विपक्ष द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्ष में प्रदेश ने एक अपनी यात्रा तय की है। यह यात्रा अपराध और अव्यवस्था से अनुशासन, कर्फ्यू से कानून के राज, उपद्रव से उत्सव की यात्रा, समस्या से समाधान, अविश्वास से आत्मविश्वास की यात्रा है। इस यात्रा को देश और दुनिया स्वीकार करती है। उत्तर प्रदेश में बदलाव आया है। यह अधिकार प्रदेश की 25 करोड़ जनता को पहले ही मिलना चाहिए था लेकिन अपने संकुचित एजेंडे को लेकर चलने वाली सरकारों ने प्रदेश के भविष्य और जनता जनार्दन के साथ खिलवाड़ किया। उनके सामने पहचान का संकट खड़ा किया।


शिक्षामित्रों-अनुदेशकों के लिए भी काम कर रही सरकार: उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों, अनुदेशकों के लिए भी सरकार काम कर रही है। शिक्षक चाहे बेसिक के हों, माध्यमिक या उच्च शिक्षा के इसके अलावा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, रसोइयों को भी पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की गई है। एक अप्रैल से इसका लाभ भी मिलने लगेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news