Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

‘सरकार ने 8.50 लाख लोगों को नौकरियां दीं ’

 लखनऊ, । यूपी सरकार की ओर से सोमवार को विधानसभा में बताया गया कि आरक्षण नियमों का पालन करते हुए 8.50 लाख युवाओं को सरकारी नौकारियां दी गई हैं। निजी क्षेत्रों में युवाओं को नौकरी देने के लिए रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। महिलाओं के लिए पिंक रोजगार मेला लगाया जाएगा। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने विपक्षी दलों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।



उन्होंने कहा कि यूपी की इतनी बड़ी आबादी होने के बाद भी सरकार नौकरियां दे रही है। हर हाथ को काम मिले इसके लिए काम हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब-जब सदन होता है, विपक्ष युवाओं को हथियार बनाकर घड़ियालू आंसू बहाता है। आरक्षण की बात करते हैं। विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपकी सरकार में कितना आरक्षण दिया गया। ओबीसी आरक्षण की मलाई खा गए। सरकारी नौकरियों में 82 प्रतिशत अपने लोगों को मौका दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news