विधानसभा में बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को डिजिटल उद्यमी योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 8000 न्याय पंचायतों में सरकार की मदद से ये उद्यमी बनाए जाएंगे। इनमें से आधी महिलाएं होंगी।
सरकार इन्हें अपना डिजिटल उद्यम शुरू करने के लिए दस लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण देगी। महिलाओं के लिए महिला उद्यमी विपणन केंद्र भी स्थापित करने की घोषणा की है। इन्हें भी हर न्याय पंचायत में खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें