Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

घरेलू गैस सिलेंडर ₹60 महंगा, नई कीमतें आज से लागू

नई दिल्ली। घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतों के अनुसार अब दिल्ली में यह सिलेंडर 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये का हो गया है। नई दरें आज से लागू कर दी गई हैं।

बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में जारी ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ी है, जिसका असर गैस की कीमतों पर भी पड़ा है। हालांकि केंद्र सरकार का कहना है कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार का संकट नहीं है।

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सस्ती और स्थिर ऊर्जा उपलब्ध कराना है।

रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश

सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (ESMA) के तहत तेल रिफाइनरियों को एलपीजी का उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की रिफाइनरियों को आदेश दिया है कि उत्पादन के दौरान निकलने वाली प्रोपेन और ब्यूटेन गैस का अधिकतम उपयोग एलपीजी बनाने में किया जाए।

सरकार का कहना है कि यह कदम घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने और संभावित वैश्विक संकट से निपटने के लिए उठाया गया है।

हाल ही में बढ़ी थीं वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतें

इससे पहले सरकार ने 1 मार्च को वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कीमतों में भी बढ़ोतरी की थी। दिल्ली में उस समय सिलेंडर करीब 28 रुपये महंगा हुआ था, जबकि अन्य महानगरों में यह बढ़ोतरी लगभग 31 रुपये तक रही।

वर्तमान में दिल्ली में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 1768.50 रुपये हो गई है। फरवरी में भी इसकी कीमत में करीब 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। इस तरह पिछले एक महीने में वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में कुल मिलाकर लगभग 81 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news