Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बिना सत्यापन वाले एलपीजी ग्राहक का ही ‘आधार सत्यापन’ कराएं,ऑनलाइन ई-केवाईसी ऐसे करें

नई दिल्ली, एजेंसी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी (पहचान सत्यापन) जरूरी है, लेकिन यह नियम केवल उन्हीं ग्राहकों पर लागू होगा, जिन्होंने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है। सोशल मीडिया पर फैले भ्रम के बाद मंत्रालय ने यह स्पष्टीकरण जारी किया है।



मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि कुछ खबरों में बताया जा रहा है कि सभी एलपीजी ग्राहकों को आधार ई-केवाईसी करनी होगी। इसके बिना गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा, जिसे लेकर लोगों में हड़बड़ी फैल गई है। मंत्रालय ने साफ किया है कि यह कोई नया नियम नहीं है। यह पहले से लागू प्रक्रिया का ही हिस्सा है। यह नियम सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है, जिन्होंने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है।


इसलिए जरूरी : जो ग्राहक सब्सिडी का लाभ लेना चाहते हैं, उनके लिए ई-केवाईसी जरूरी है। इसीलिए सरकार ने उपभोक्ताओं से इसे जल्द पूरा करने की अपील की है। यह प्रक्रिया बहुत आसान है ।


और इसे घर बैठे मुफ्त में किया जा सकता है।हालांकि, यह भी साफ किया है कि ई-केवाईसी न होने की स्थिति में भी एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।


उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए अलग नियम : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए यह नियम सीमित है। मंत्रालय के अनुसार, इस योजना के उपभोक्ताओं को यह प्रक्रिया साल में सिर्फ एक बार करनी होती है और वह भी सात सिलेंडर लेने के बाद यानी 8वें और 9वें रिफिल पर सब्सिडी पाने के लिए जरूरी होती है। सरकार का कहना है कि यह कदम असली उपभोक्ताओं की पहचान सुनिश्चित करने और गैस सब्सिडी का सही लोगों तक पहुंचना तय करने के लिए उठाया गया है।


ऑनलाइन ई-केवाईसी ऐसे करें


 

क्या जरूरी होगा


● अपनी एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदाता कंपनी का एप डाउनलोड करें।


● आधार फेसआरडी एप इंस्टॉल करें।


● अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें या लॉग इन करें।


● होम स्क्रीन पर ‘आधार ईकेवाईसी’ का विकल्प चुनें


● एप आपको लाइव फोटो लेने के लिए कहेगा।


● चेहरे की स्कैनिंग सफल हो जाने के बाद, ईकेवाईसी अनुरोध सबमिट हो जाता है।


● ईकेवाईसी को आमतौर पर 24-48 घंटों के भीतर मंजूरी मिल जाती है।


वेबसाइट से तरीका

● My LPG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं


● अपनी गैस कंपनी चुनें। लॉगिन करें


● “ई-केवाईसी” या “आधार सत्यापन” विकल्प चुनें


● ओटीपी या बायोमेट्रिक के जरिए सत्यापन करें


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news