Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

विशेष आरक्षण की अनदेखी को लेकर अभ्यर्थियों में आक्रोश : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

विशेष आरक्षण की अनदेखी को लेकर अभ्यर्थियों में आक्रोश
राब्यू, इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 72825 सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में विशेष आरक्षण शासनादेश की अनदेखी किए जाने से अभ्यर्थियों में आक्रोश है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि काउंसिलिंग के लिए जारी विज्ञापन में विशेष आरक्षण श्रेणी में केवल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को शामिल किया गया है जबकि इस श्रेणी में भूतपूर्व सैनिक और नि:शक्त भी शामिल हैं।

ऐसे में अभ्यर्थियों ने सरकार से तत्काल भर्ती प्रक्रिया के लिए जारी विज्ञापन में शासनादेश और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने की मांग की है। अभ्यर्थी विपिन श्रीवास्तव, राहुल मिश्र, विनय दुबे, कार्तिकेय मिश्र व संदीप यादव ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद को शुक्रवार को ज्ञापन भी सौंपा।

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/


More News You may Like :



सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news