Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सहायक अध्यापकों की नियुक्तियों में हो रही हीलाहवाली

परिषदीय विद्यालयों में पंद्रह हजार सहायक अध्यापकों की नियुक्तियों में हो रही हीलाहवाली
बीटीसी प्रशिक्षु एसोसिएशन ने एक बयान जारी कर कहा है कि भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन की अंतिम तिथि पांच मार्च थी जिसे छह मार्च से दस मार्च तक आवेदनों में संशोधन होना था।

सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण अभी तक संशोधन का काम शुरू नहीं हुआ है। एक अप्रैल से परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र के शुरू होने से पहले भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होनी है। ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया शुरू होने में तीन महीने होने को आ रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग में सुयोग्य बीटीसी प्रशिक्षितों को केवल इंतजार करना पड़ रहा है। संघ ने सरकार को इस पर ध्यान देने मांग की है।

More News You may Like :


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news