Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

पढ़ाई छोड़ देने वाले बच्चों को पढ़ायेंगे रिटार्यड शिक्षक

पढ़ाई छोड़ देने वाले बच्चों को पढ़ायेंगे रिटार्यड शिक्षक
लखनऊ (एसएनबी)। उप्र में स्कूल नहीं जाने वाले और बीच में ही पढ़ाई छोड़ देने वाले बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए उनकी उम्र के आधार पर पढ़ाने के लिए रिटार्यड शिक्षकों को रखा जाएगा।
सूत्रों ने यहां बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत राज्य परियोजना निदेशालय एक प्रस्ताव तैयार कर रहा है। ऐसे शिक्षक छह माह के लिए रखे जायेंगे और उन्हें हर महीने Rs चार हजार मानदेय दिया जायेगा।

शिक्षक पद पर उन्हीं को रखा जाएगा, जो उसी क्षेत्र के हों और बच्चों को पढ़ाने की स्थिति में हों। सूत्रों के अनुसार मिडडे मील, मुफ्त यूनिफार्म और किताबें देने के बावजूद औसतन हर साल दो-ढाई लाख बच्चे सूबे में स्कूल छोड़ देते हैं।
गरीबों और मजदूरों के बच्चों के दाखिले के लिए विशेष अभियान चलाए जाने के बावजूद इसमें अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा है। इस प्रस्ताव के तहत मानदेय पर रखे जाने वाले रिटार्यड शिक्षकों को स्कूल छोड़ने वाले 10-15 बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
किसी स्थान पर अगर ऐसे बच्चों की संख्या 10 से कम होगी , तो उन्हें मानदेय आधा मिलेगा। यदि किसी गांव में रिटार्यड शिक्षक नहीं हैं, तो पास के परिषदीय स्कूल के शिक्षक को इस काम में लगाया जाएगा लेकिन परिषदीय स्कूल के शिक्षक को इसके एवज में अलग से कोई मानदेय नहीं दिया जायेगा।
आउट आफ स्कूल बच्चों को उम्र के आधार पर अलग से पढ़ाकर उन्हें पढ़ाई के लिए तैयार किया जायेगा और बाद में उन्हें स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा। ऐसे शिक्षक छह माह के लिए रखे जायेंगे और उन्हें हर महीने Rs चार हजार मानदेय दिया जायेगा

More News you may like :

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news