Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

68500 शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा के दौरान दी गई शैक्षिक सूचनाएं बदलने मांग

भर्ती के अभ्यर्थियों ने परिषद सचिव से लिखित परीक्षा के दौरान दी गई शैक्षिक सूचनाएं बदलने के लिए मौका देने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि कई अभ्यर्थियों ने अंक, अनुक्रमांक, बोर्ड, प्राप्तांक, पूर्णाक आदि भरने में गलती की है।
वेबसाइट पर अभी इसमें बदलाव न करने के निर्देश हैं। यदि आवेदन के दौरान ये गलतियां दुरुस्त न हुईं तो सैकड़ों का चयन नहीं हो सकेगा, क्योंकि लिखित परीक्षा के दौरान दी गई सूचनाएं और मूल प्रमाणपत्र मेल न खाने पर चयन से बाहर होंगे। साथ ही शैक्षिक अंकों में बदलाव से गुणांक भी बदल सकता है। यह बाद में होने से चयन पर सवाल उठेंगे। परिषद ने इस संबंध में अभी निर्णय नहीं लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news