आसपास मौजूद लोगों ने उसे शरीर में आग लगाने से रोक लिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब जाकर बीएसए हरकत में आए और वार्ता कर फर्जी शिक्षकों को देर रात तक बर्खास्त करने का आश्वासन दिया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📢 UPTET अपडेट: सरकारी शिक्षकों को अब अपनी नवीनतम सैलरी स्लिप भी करनी होगी अपलोड
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- *UPSSSC द्वारा PET 2025 से अब तक जारी विज्ञापनों की सूची।*✅
Govt Jobs : Opening
फर्जी शिक्षक मामला: बर्खास्तगी में देरी के खिलाफ आत्मदाह की कोशिश
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात फर्जी शिक्षकों की बर्खास्तगी
में हो रही देरी के खिलाफ मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर जमकर बवाल हुआ। एक
शिकायतकर्ता ने आत्मदाह के इरादे से अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल लिया।
आसपास मौजूद लोगों ने उसे शरीर में आग लगाने से रोक लिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब जाकर बीएसए हरकत में आए और वार्ता कर फर्जी शिक्षकों को देर रात तक बर्खास्त करने का आश्वासन दिया।
बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात फर्जी शिक्षकों की बर्खास्तगी का मामला पिछले
दो साल से लंबित पड़ा है। मंगलवार को शिकायतकर्ताओं का सब्र जवाब दे गया
और वे बीएसए कार्यालय पर आ पहुंचे, लेकिन अफसरों ने उनसे बात करने की जरूरत
महसूस नहीं की। बीएसए भी तहसील दिवस का बहाना बनाकर नदारद रहे। सुनवाई
नहीं होने पर शिकायतकर्ताओं ने डीएम और सीडीओ को मामले की जानकारी दी।
उन्होंने दोनों अधिकारियों को आत्मदाह की चेतावनी का पत्र भी भेजा।
प्रशासनिक स्तर पर आत्मदाह की चेतावनी की बात फैलने पर करीब साढ़े पांच बजे
बीएसए कार्यालय पहुंचे। जैसे ही बीएसए पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने उन्हें घेर
लिया और फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त करने की मांग करने लगे। इस पर बीएसए
ने डीएम और सीडीओ के नाम पर बहाना बनाना शुरू कर दिया। इससे नाराज
शिकायतकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान एक शिकायतकर्ता ने
आत्मदाह के इरादे से अपने शरीर पर केरोसिन उड़ेल लिया। वह आग लगाने ही वाला
था कि आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस
मौके पर पहुंच गई। इसके बाद बीएसए ने वार्ता शुरू की और देर रात तक फर्जी
शिक्षकों को बर्खास्त करने का आश्वासन दिया। शिकायतकर्ताओं ने बीएसए व एक
लिपिक पर फर्जी शिक्षकों को बचाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों
मामले में लीपापोती करने में जुटे हैं। बीएसए दफ्तर पर प्रदर्शन करने
वालों में अजय यादव, दयाशंकर, वीरेंद्र, राजित राम, हरिकेश चौरसिया आदि
शामिल रहे।
आसपास मौजूद लोगों ने उसे शरीर में आग लगाने से रोक लिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब जाकर बीएसए हरकत में आए और वार्ता कर फर्जी शिक्षकों को देर रात तक बर्खास्त करने का आश्वासन दिया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें