इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्राइमरी स्कूल के 68500 सहायक
अध्यापक भर्ती में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र इलाहाबाद के 12
अक्टूबर को हाजिर न होने पर नाराजगी प्रकट की है।
कोर्ट ने कहा सचिव के
खिलाफ कोई कार्यवाई करने के बजाय उन्हें सफाई देने का एक मौका दिया जा रहा
है। कोर्ट ने कहा वह व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर बताएं कि वह छात्रों की
परेशानियों का किस तरह से हल निकालेंगे, जो कि निश्चित रूप से अथारिटी के
अधिकारियों द्वारा उत्पन्न की गई है। कोर्ट ने सचिव को 24 अक्टूबर तक स्कैन
कापी देना जारी रखने का भी आदेश दिया है। कार्यालय अभ्यर्थियों से दो हजार
रुपये का ड्राफ्ट जमा कराकर स्कैन कापी दी जा रही है। 11 अक्टूबर को कोर्ट
ने कहा था कि जिन लोगों ने स्कैन कापी मांगी है उनकी संख्या कुछ हजार ही
होगी। इसके लिए दो हजार रुपये जमा कराये गये हैं। इनकी कापियों की
पारदर्शी, समान व विश्वसनीय जांच कराई जा सकती है। कोर्ट ने सरकारी वकील से
पांच अक्टूबर 2018 और 10 अक्टूबर 2018 के शासनादेशों को भी दाखिल करने को
कहा था, किंतु सचिव के लखनऊ में किसी बैठक में जाने के कारण वह नहीं आ सके,
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से जिसे कोर्ट भेजा गया उसे
कोर्ट के आदेश की जानकारी ही नहीं थी तो सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने सचिव
के रवैये पर नाराजगी जाहिर की। यह आदेश न्यायमूर्ति एसडी सिंह ने अनिरूद्ध
नारायण शुक्ल व 118 लोगों की याचिका पर दिया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें