Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

145 प्राथमिक शिक्षकों को बांटे गए नियुक्ति पत्र : 23 Jan 2013

नियुक्ति पत्र पाने के लिए गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षकों की लाइन लगी रही। खराब मौसम भी उनके उत्साह को नहीं डिगा सका। शाम तक 145 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये।
प्रदेश भर में हुई प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में जिले में भी लगभग 450 शिक्षकों की नियुक्ति मेरिट के आधार पर की गयी है। इनके नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने का काम चल रहा है।
बुधवार को लगभग डेढ़ सैकड़ा महिला शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये थे। गुरुवार को मौसम बेहद खराब था। बारिश के साथ सर्द हवाएं चल रहीं थी इसके बाद भी नियुक्ति पत्र लेने के लिए बीएसए कार्यालय में भारी भीड़ रही। नौकरी पाने के उत्साह में शिक्षकों ने खराब मौसम की परवाह किए बिना दिन भर इंतजार किया। बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि शाम तक 145 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं। जल्दी ही सभी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे।


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news