Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

निशक्त परीक्षार्थियों को 3 के बदले मिलेंगे 4 घंटे

निशक्त परीक्षार्थियों को 3 के बदले मिलेंगे 4 घंटे
नोएडा (ब्यूरो)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा में बैठने जा रहे निशक्त छात्र-छात्राओं को पेपर हल करने के लिए तीन के बदले चार घंटे मिलेंगे। सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा आगामी 2 मार्च से होगी। बोर्ड ने परीक्षा के बाबत अपनी तैयारी पूरी कर ली है। साथ ही स्कूलों को बेहतर परीक्षा संचालन के बाबत निर्देश दिए हैं।

बोर्ड के मुताबिक निशक्त परीक्षार्थियों को तीन घंटे का पेपर हल करने के लिए एक घंटा अतिरिक्त समय दिया जाएगा। यानी उनको पेपर हल करने के लिए चार घंटे मिलेंगे। इसी तरह से अगर पेपर ढाई घंटे का है तो उनको अतिरिक्त 50 मिनट मिलेंगे। दो घंटे के पेपर को हल करने के लिए 40 मिनट व डेढ़ घंटे के पेपर के लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय देने का निर्णय बोर्ड ने लिया है। साथ ही ऐसे परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र के ग्राउंड फ्लोर पर ही परीक्षा लेने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। निशक्त परीक्षार्थियों के अलग-अलग वर्ग के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है ताकि इनको परीक्षा देने में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
सीबीएसई परीक्षा
10वीं और 12वीं की परीक्षा 02 मार्च से, बोर्ड ने पूरी की तैयारी

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news