Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

प्रशिक्षु शिक्षकों ने की मानदेय दिलाने की मांग : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

बहराइच : मानदेय दिलाये जाने को लेकर आज प्रशिक्षु शिक्षक बीआरसी भवन कुंडासर पर एकत्रित हुए। उन्होंने एक बैठक कर मानदेय दिलाये जाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांग की है। प्रशिक्षु शिक्षक प्रदीप तिवारी, गो¨वद ¨सह, अजय कुमार,गंगा प्रसाद तिवारी, जगदीश कुमार आदि ने बताया कि विगत
पांच माह से उन्हें मानदेय नहीं मिला है,
जिससे वे भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। कठिन आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। प्रशिक्षु शिक्षकों के पास दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आवश्यक धन नहीं है। उन्होंने बताया कि विगत पांच माह से प्रशिक्षु शिक्षक मानदेय दिलाये जाने की मांग बीएसए से करते आ रहे हैं। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है, जबकि कुछ अन्य जिलों में प्रशिक्षु शिक्षकों को मानदेय की राशि का भुगतान किया जा चुका है। शिक्षकों ने बताया कि हम सभी की समस्याओं को देखते हुए तत्काल मानदेय का भुगतान किया जाना आवश्यक है।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news