Breaking Posts

Top Post Ad

TGT PGT : एलटी ग्रेड शिक्षकों की नियुक्ति में विज्ञान से जीव विज्ञान विषय हुआ बाहर : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षकों की नियुक्ति में विज्ञान से जीव विज्ञान विषय को बाहर रखा गया है। यहां विज्ञान का मायने भौतिक एवं रसायन विज्ञान है, वहीं जीव विज्ञान का दायरा जंतु एवं वनस्पति विज्ञान तक सीमित रखा गया है।
इससे गणित विषय (पीसीएम) के साथ बीएससी करने वाले युवा गणित व विज्ञान विषय का शिक्षक बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं, वहीं बायो ग्रुप से बीएससी करने वाले सिर्फ जीव विज्ञान तक सीमित हैं।

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र में विज्ञान एवं जीव विज्ञान का दायरा अलग-अलग करने से गणित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पद अधिक संख्या में मिल रहे हैं, वहीं बायो ग्रुप के अभ्यर्थियों को कुछ स्थानों से ही संतोष करना पड़ रहा है। यह मनमानी केवल उत्तर प्रदेश में हो रही है, बाकी हंिदूी भाषी राज्यों एवं केंद्रीय स्कूलों में विज्ञान विषय के तहत ही जीव विज्ञान भी आता है।
इस नियम के तहत हो रहे नुकसान का अंदाजा सिर्फ इसी से लगाया जा सकता है कि टीजीटी 2013 में जीव विज्ञान को 239 पद, विज्ञान को 929 और गणित को 1036 पद की रिक्तियां निकली थी। इससे गणित वर्ग के अभ्यर्थियों को 1965 पदों के लिए अर्ह माना गया, जबकि जीव विज्ञान वाले महज 239 पद तक सिमट गए।
null
वहीं दूसरी ओर चयन बोर्ड टीजीटी सामाजिक विज्ञान विषय पद के लिए प्रतियोगी स्तर के चार विषयों राजनीति शास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र एवं इतिहास में से कोई दो विषय चुनकर परीक्षा देने का मौका देता है। यही नियम टीजीटी विज्ञान में लागू करने से आनाकानी की जा रही है जबकि विज्ञान वर्ग के लिए भी प्रतियोगी स्नातक स्तर के चार विषय रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान में से कोई दो विषय चुनकर चयन किया जा सकता है।
राजस्थान : भौतिक, रसायन, जंतु, वनस्पति विज्ञान, माइक्रो बायोलाजी, बायोटेक एवं बायो केमिस्ट्री इनमें से दो विषय के साथ बीएससी व प्रशिक्षण उपाधि।
दिल्ली : जंतु, वनस्पति, रसायन विज्ञान के साथ स्नातक एवं प्रशिक्षण उपाधि
हरियाणा : भौतिक, रसायन, जीव, वनस्पति विज्ञान व गणित में से बीएससी में कोई तीन विषय व प्रशिक्षण उपाधि
नवोदय विद्यालय : जंतु, वनस्पति एवं रसायन विज्ञान के साथ बीएससी और प्रशिक्षण उपाधि
केंद्रीय विद्यालय : जंतु, वनस्पति, रसायन विज्ञान के साथ बीएससी एवं प्रशिक्षण उपाधि।
Sponsored links :
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Facebook