Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

UPTET 72825: अनशनकारी प्रशिक्षुओं की हालत बिगड़ी, बेली में भर्ती

प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक पद पर मौलिक नियुक्ति को लेकर शिक्षा निदेशालय में प्रशिक्षु शिक्षकों का आमरण अनशन रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा।
डॉक्टरों की टीम ने रविवार सुबह चार अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें उनकी हालत नाजुक मिली। सूचना पर एसीएम द्वितीय शिवानी सिंह पुलिसबल के साथ 11 बजे अनशन स्थल पर पहुंचीं और चारों अनशनकारियों को बेली अस्पताल में भर्ती करा दिया।
रामसजीवन विश्वकर्मा, भोजराज सिंह, चंद्रसेन, नाहर सिंह एवं अश्वनी कुमार चार अक्तूबर से आमरण अनशन पर हैं। अश्वनी कुमार की तबीयत शनिवार रात में ही बिगड़ने पर बेली अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक चयन-2011 के तहत 2016 में चयनित ये प्रशिक्षु शिक्षक अपना छह महीने का सैद्धांतिक एवं क्रियात्मक प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं और मौलिक नियुक्ति के लिए सारी योग्यताएं पूरी करते हैं।
छह माह के प्रशिक्षण का परिणाम 30 अगस्त को परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने घोषित किया लेकिन 39 दिनों बाद भी ये प्रशिक्षु अपनी तैनाती के लिए शासन से आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। निदेशालय में 20 दिनों से धरना दे रहे दो दर्जन से अधिक जिलों के प्रशिक्षुओं में कई महिलाएं भी हैं जो रविवार को करवाचौथ का व्रत होने के बावजूद अपने घर नहीं गईं। प्रशिक्षुओं का कहना है कि जब तक उनकी नियुक्ति का आदेश जारी नहीं होता वे धरना समाप्त नहीं करेंगे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news