नई दिल्ली : शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार में जुटी सरकार ने केंद्रीय
विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों को तेजी से भरने का फैसला लिया
है।
अगले तीन महीनें में शिक्षकों के करीब पचास फीसद खाली पदों को भरने की
योजना है। इसके लिए जो कदम उठाए गए हैं, उनमें स्वास्थ्य ठीक है तो
सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों की सेवाएं आगे भी जारी रखना शामिल है। संविदा
के आधार पर उनकी सेवाएं ली जाएंगी।
विवि के खाली पदों को भरने के लिए आपरेशन फैकल्टी रीचार्ज नाम की एक नई
योजना भी शुरू की गई है। इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए
सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पांच-पांच विजिटर नामित किए गए हैं,
जिन्हें समयबद्ध योजना के तहत खाली पदों को भरने का जिम्मा दिया गया है।
मंत्रलय से जुड़े अधिकारियों के मुताबकि, इस समस्या से निपटने के लिए जो
सबसे बड़ी पहल की गई है, वह फिटनेस के आधार पर सेवानिवृत्त शिक्षकों की
सेवाओं को नियमित रखने का फैसला है। अभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में
शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 साल है। इसके बाद वह घर बैठ जाते थे।
शिक्षकों की कमी के चलते कुछ विश्वविद्यालयों ने संविदा आधार पर नियुक्ति
की व्यवस्था शुरू की है। यह नियुक्ति अब तक सिर्फ एक या दो साल के लिए ही
की जाती रही है। लेकिन अब वह तब तक पढ़ा सकेंगे, जब तक उनका स्वास्थ्य ठीक
रहता है। यूजीसी ने इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 70 साल तय की है। लेकिन वह
इसके बाद भी पढ़ा सकेंगे। इसके लिए उन्हें हर साल विवि प्रशासन को अपना एक
फिटनेस प्रमाण पत्र देना होगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- Shikshamitra Appointment: 2001 में शिक्षामित्रों की नियुक्ति सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष ही हुई थी
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें