माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड का पुनर्गठन न होने से प्रतियोगियों में
आक्रोश व्याप्त है। अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल की ओर से 31 जनवरी को
दिया गया आश्वासन भी पूरा नहीं हो सका। चयन बोर्ड कार्यालय पर
बैठक पर प्रतियोगियों ने 16 फरवरी को फिर से घेराव करने
पर सहमति बनाई है।
बैठक में प्रतियोगी मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि
अपर जिलाधिकारी अतुल सिंह ने 31 जनवरी को अनशन स्थल पर पहुंचकर अपर मुख्य
सचिव संजय अग्रवाल की ओर से कहा था कि चयन बोर्ड का गठन एक सप्ताह में हो
जाएगा। इस पर भरोसा कर अनशन स्थगित कर दिया गया। इस बीच उप्र अधीनस्थ सेवा
चयन आयोग और उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन तो सरकार ने कर दिया
लेकिन, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की उपेक्षा कर माध्यमिक के 12 लाख
प्रतियोगियों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
मोर्चा संयोजक विक्की खान, अध्यक्ष शेर सिंह, सुनील यादव और अनिल कुमार पाल
आदि ने कहा कि 15 फरवरी तक सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया तो 16 फरवरी को
चयन बोर्ड का घेराव किया जाएगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- Shikshamitra Appointment: 2001 में शिक्षामित्रों की नियुक्ति सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष ही हुई थी
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें