इलाहाबाद : एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र में विद्यालयों
को मान्यता देने के लिए बोर्ड प्रशासन ने मंगलवार को समय सारिणी जारी कर
दी है। ‘दैनिक जागरण’ ने सोमवार को ही खबर दी थी कि मान्यता समिति की तीन
दिनी बैठक 26 से 28 मार्च तक होने जा रही है और इसी माह नए कालेजों, विषय व
संकाय आदि की मान्यता मिलेगी। उस पर मुहर लग गई है।
बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे निर्देश
में कहा है कि मान्यता की वेबसाइट फिर से खोल दी गई है। डीआइओएस लंबित
विद्यालयों की सत्यापन रिपोर्ट हर हाल में 19 मार्च तक अपलोड कर दें, ताकि
मान्यता समिति को निर्णय लेने में सहूलियत हो। ज्ञात हो कि पहले 22 से 25
मार्च तक बैठक कराने की योजना बनी थी लेकिन, हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा
परिणाम जल्द जारी करने के निर्देश पर उसे टाल दिया गया। 1अफसरों ने शासन को
अवगत कराया कि नए सत्र के पहले मान्यता निर्गत न होने से यदि उसे कोर्ट
में चुनौती दी गई तो जवाब देना मुश्किल होगा। ऐसे में यह तय हुआ कि इसी माह
बैठक कराकर निर्णय किया जाए। योगी सरकार के निर्देश पर पहली बार मान्यता
के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। तय समय में करीब सात हजार से अधिक मामले
आए। उनमें से करीब चार हजार में डीआइओएस ने सत्यापन रिपोर्ट लगा दी है,
बाकी अधर में है। इसके लिए एक सप्ताह का अलग से समय दिया गया है। 20 मार्च
से क्षेत्रीय कार्यालय उनकी जांच करके रिपोर्ट देंगे, तब वह प्रकरण समिति
के समक्ष रखे जाएंगे। 1सचिव ने बताया कि 26 मार्च को इलाहाबाद और मेरठ, 27
को बरेली व वाराणसी, जबकि 28 को नवसृजित गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के
स्कूलों की मान्यता के लिए बैठकें होंगी। इसमें नए विद्यालय, विषय, संकाय
आदि के अलग-अलग प्रकरण हैं। तैयारी है कि 28 मार्च को शाम को रिपोर्ट शासन
को अनुमोदन के लिए भेज दी जाएगी, ताकि 31 मार्च को देर रात्रि तक उस पर
मुहर लग जाए। उसके बाद संबंधित जिलों को आदेश निर्गत किए जाएंगे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें