इलाहाबाद : योगी सरकार की मंशा नए शैक्षिक सत्र में कान्वेंट स्कूलों की
तर्ज पर प्राथमिक स्कूल संचालित करने की है, ताकि उन बच्चों को लाभ मिले
जो महंगी फीस, वाहन किराया अदा नहीं कर सकते।
इस योजना से गांवों के बच्चे
आसपास के स्कूलों में ही अंग्रेजी माध्यम से आसानी से पढ़ाई कर सकते हैं
लेकिन, इसका क्रियान्वयन सही से नहीं हो रहा है, बल्कि शिक्षकों को खुश
करने के लिए सड़क किनारे या फिर शहरी क्षेत्रों के आसपास के अधिकांश
स्कूलों का चयन हुआ है। प्रदेश भर में नए शैक्षिक सत्र में बेसिक शिक्षा
परिषद के करीब 5000 प्राथमिक स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से संचालित करने
के निर्देश हुए हैं। हर जिले के शहरी व ग्रामीण विकासखंड में पांच-पांच
स्कूलों को चिह्न्ति किया गया। अब शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शिक्षा विभाग के अफसरों ने सरकार की उम्दा योजना का क्रियान्वयन सही से
नहीं किया है, क्योंकि ज्यादातर जिलों में ऐसे स्कूल सड़क किनारे या फिर
जहां आसानी से पहुंच सकते हैं उन्हीं को चुना है। तमाम स्कूल शहरों के
आसपास हैं, जहां पहले से निजी अंग्रेजी स्कूल बड़ी संख्या में चल रहे हैं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें