कौशांबी : शिक्षामित्रों का समायोजन समाप्त हो गया। इसके बाद से अब तक
उनको मानदेय का भुगतान नहीं हुआ। इसके साथ ही उनकी समस्या के न्यायोचित
समाधान नहीं होने पर वह परेशान है। इसको लेकर जिले भर के शिक्षामित्रों ने
सत्यग्रह शुरू कर रखा है। सत्याग्रह के चौथे दिन शिक्षामित्र भरवारी
पहुंचे।
वहां हो रही भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में विधायकों को छह
सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या का समाधान किए जाने की मांग
की है।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ जिलाध्यक्ष रत्नाकर ¨सह ने कहा
कि शिक्षामित्र अब बदहाली के दौरा से गुजर रहे हैं। उनके पास सरकार की ओर
ताकने के अलावा अब कोई विकल्प नहीं बचा है। सरकार चाहे तो उत्तराखंड मॉडल
को प्रदेश में लागू कर शिक्षामित्रों को जीवन दे सकती है। कहा कि समायोजन
निरस्त होने के बाद गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी
समस्या का न्यायोचित समाधान किए जाने का आश्वासन मिला था। अब समय आ गया है
कि सरकार अपने वाले को पूरा करें। कहा कि सरकार के इस प्रयास से हर गांव
के दो चार परिवार के लोंगों में खुशियां छा जाएगी। उन्होंने सिराथू व चायल
विधायक को अलग-अलग ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की। जिसपर
विधायकों ने उनके पक्ष को शिक्षामंत्री के सामने रखने का आश्वासन दिया। इस
मौके पर इरशाद अहमद, रेवतीरमण पांडेय, जीतेंद्र कुमार, शोभा देवी,
बिहारीलाल, बनवारीलाल, सुषमा, सुमन, मंजू, मीना देवी, सुरेश, श्रवण, गीता,
लवलेश कुमार, नूतन, पवन गर्ग आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें