UP Board Exam और Result को लेकर योगी का बड़ा ऐलान
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं अगले सत्र से 15 दिन में सम्पन्न कराई जाएगी। 15 दिन में ही परीक्षाओं का परिणाम भी आएगा।
ताकि छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन के लिए अधिकाधिक समय मिले। परीक्षाओं को भी ऐसा बनाया जाएगा कि वे अभ्यर्थी की मानसिक योग्यता का आंकलन करने वाली हो, न कि उनके अंदर भय पैदा करने वाली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व में परीक्षाएं एक से डेढ़ माह तक खिंचती थी। परीक्षा परिणाम आते-आते तीन माह तक का वक्त लग जाता था। इस बार सरकार ने प्रयास किया, एक माह में परीक्षाएं संपंन कराई गई। उन्होंने कहा कि अगले सत्र से पाठ्यक्रम भी ऐसा बनाएंगे कि जो सहज हो और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उपयोगी भी हो।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कक्षा 1 से 8वीं तक की किताबें अप्रैल माह में ही स्कूलों में पहुंच जाएंगी। 9वीं और 11वीं के पाठ्यक्रम में बदलाव होगा। पाठ्यक्रम सहज बनाया जाएगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- 📢 UPTET अपडेट: सरकारी शिक्षकों को अब अपनी नवीनतम सैलरी स्लिप भी करनी होगी अपलोड
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- UPTET 2026: परीक्षा में शामिल होने की अनुमति, लेकिन अवकाश नहीं—BSA का आदेश
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें