कौशांबी : शिक्षक बनने के लिए फर्जी तरीके से डिग्री का प्रयोग करने
वाले अभ्यर्थी नौकरी की जुगाड़ में थे। तभी डायट के प्रशिक्षुओं ने फर्जी
डिग्री लगाने वाले 18 लोगों के नाम सार्वजनिक कर दिए।
उसके बाद तो जांच
शुरू हो गई। अधिकारी तीन दिनों से जांच कर रहे हैं और कुछ फर्जी मिले भी
लेकिन उनका नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है।
जिले में फर्जी तरीके से मार्कशीट का प्रयोग करते हुए नौकरी करने वालों
की जमात नई नहीं है। शिक्षा विभाग व डायट के कर्मचारियों से मिलीभगत कर
करीब दो दर्जन से अधिक लोग नौकरी कर रहे हैं। शिकायत के बाद बेसिक शिक्षा
अधिकारी कार्यालय की ओर से इनके वेतन भुगतान पर रोक तो लगा दी गई, लेकिन यह
शिक्षक अब तक सरकार कार्य संचालित कर रहे। इनको लेकर विभागीय अधिकारियों
का दावा है कि इनकी रिपोर्ट विभाग को भेजी गई है, लेकिन कोई निर्देश अब तक
नहीं मिला। जिसके कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। अब 12460 शिक्षकों की भर्ती
को लेकर दोबारा फर्जी शिक्षकों के इस प्रक्रिया में शामिल होने की बात
सामने आई है। डीएम के निर्देश के बाद अधिकारियों ने इसकी पड़ताल की तो
अधिकारी कई लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। जांच टीम में शामिल जिला बेसिक
शिक्षा अधिकारी व डायट प्राचार्य ने कुछ बताने से इन्कार कर दिया।
उन्होंने केवल इतना बताया कि मामले को लेकर जांच चल रही है। डीएम को
रिपोर्ट देने के बाद ही किसी के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। आज सौंपेगे
रिपोर्ट
अधिकारियों की ओर से 12460 शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन आया है। इन आवेदन
में तमाम लोगों ने फर्जी मार्कशीट के आधार पर शिक्षक बनने का दावा ठोका
है। शिकायत के बाद हर आवेदन पत्र की जांच हो रही है। अब तक कई लोग फर्जी
मिल चुके हैं।जांच टीम की ओर से शनिवार को फर्जी डिग्री लगाने वालों की
रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें