इलाहाबाद: बेसिक शिक्षा महकमे के अफसर नए शैक्षिक सत्र में
छात्र-छात्रओं के नामांकन आदि की प्रगति जानने को बुधवार को वीडियो
कांफ्रेंसिंग कर रहे हैं। इसमें योगी सरकार की ओर से शुरू किए जा रहे
अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के संचालन में आ रही बाधा पर भी मंथन होगा। बेसिक
शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेद्र विक्रम बहादुर सिंह अपरान्ह तीन बजे सभी बेसिक
शिक्षा अधिकारियों से रूबरू होंगे।
अपर शिक्षा निदेशक बेसिक रूबी सिंह ने इस संबंध में एजेंडा जारी किया है।
जिसमें स्कूल चलो अभियान की प्रगति, छात्रों का नामांकन, अंग्रेजी माध्यम
स्कूलों की स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा होगी। शिविर कार्यालय ने
हर जिले को निर्देश दिया था कि वह हर दिन नामांकन होने वाले बच्चों की
ऑनलाइन रिपोर्ट वेबसाइट पर डाले इसमें कई जिलों ने रुचि नहीं दिखाई है।
यूनिफार्म उपलब्ध कराने को धनराशि आवंटित : प्रदेश भर के परिषदीय स्कूलों
में पढ़ने वाले गरीबी रेखा के ऊपर यानि नान बीपीएल बच्चों को यूनिफार्म
उपलब्ध कराने के लिए धनराशि का आवंटन हुआ है। प्रति बालक चार सौ रुपये की
दर से सभी जिलों को बीस करोड़ की धनराशि निर्गत की गई है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- ऐसे बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (DISTT. BSA): जानिए इस पोस्ट का सम्पूर्ण विवरण और चयन प्रकिया
- राजकीय स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें