रामपुर। आठ माह से मानदेय नहीं मिलने से शिक्षामित्र आर्थिक तंगी से
जूझ रहे हैं। इसको लेकर आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के
पदाधिकारियों ने बीएसए से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को एसोसिएशन के
सदस्यों के साथ बीएसए दफ्तर पहुंचे जिलाध्यक्ष सैय्यद जावेद मियां ने कहा
कि शिक्षामित्रों को आठ माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। ऐसे में
शिक्षामित्रों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गए है। यही नहीं स्कूल फीस जमा
नहीं होने की वजह से शिक्षामित्रों के बच्चों को स्कूलों से निकाला जा रहा
है। राशि नहीं होने के चलते मानदेय का भुगतान नहीं हो सका, लेकिन जानकारी
मिली है कि चार मई को शासन ने राशि जारी कर दी। उन्होंने शीघ्र ही
शिक्षामित्रों का आठ माह का मानदेय और छह दिन का अवशेष वेतन का भुगतान
कराने की मांग की है। इस मौके पर अरविंद गोस्वामी, शन्नू खां आदि मौजूद
रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 12460 TEACHERS RECRUITMENT GO: 12460 शिक्षक भर्ती का शासनादेश जारी: डाउनलोड करें