संवादसूत्र, बाराबंकी : परिषदीय विद्यालयों में दस प्रतिशत
छात्र-छात्रओं की संख्या न बढ़ने पर खंड शिक्षा अधिकारी हटेंगे। यह फरमान
शासन से जारी हुआ है। बीईओ के अलावा स्कूलवार शिक्षक, एनपीआरसी और एबीआरसी
पर भी कार्रवाई होगी।
1जिले में 2202 प्राथमिक विद्यालय हैं और 932 पूर्व
माध्यमिक विद्यालयों में तीन लाख 55 हजार बच्चे हैं। शासन का निर्देश है कि
हर विद्यालय में दस प्रतिशत बच्चों की संख्या पिछले वर्ष से अधिक होनी
चाहिए। यदि विद्यालय अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाता है, तो शिक्षकों पर
निलंबन की कार्रवाई की जाए। साथ ही न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों में दस
प्रतिशत बच्चों के न बढ़ने पर एनपीआरसी (न्याय पंचायत समन्वयक) को हटाकर उस
पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर बीडीओ और एबीआरसी (सहायक
ब्लॉक समन्वयक) पर कार्रवाई की जाए। विद्यालयों में पंजीकरण कराने के सख्य
निर्देश जारी हुए हैं। इस दिशा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड
शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज दिया है। 1प्रतिदिन निरीक्षण के निर्देश 1
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी,
एनपीआरसी, एबीआरसी विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। अध्यापकों पर शिकंजा
कसेंगे कि वे स्कूल में समय देकर अधिक से अधिक बच्चों को पढ़ाएं। निरीक्षण
में गैरहाजिर शिक्षकों पर कार्रवाई की संस्तुति करें, उन पर कार्रवाई होगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार के मुताबिक बच्चों में शिक्षा की
गुणवत्ता लाने के लिए प्लानिंग तैयार की जा रही है। शिक्षकों पर शिकंजा भी
कसा जाएगा। निरीक्षण के लिए सभी को निर्देशित कर दिया गया है। प्रतिदिन
विद्यालयों का निरीक्षण होगा।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें