जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को
हरिहरनाथ मंदिर परिसर में हुई जिसमें प्रदेश शासन द्वारा शिक्षामित्रों के
साथ किए गए वादे की याद दिलाई गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से
शिक्षामित्रों को स्थायित्व देने की मांग की गई।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिकांत द्विवेदी ने कहा कि चुनाव पूर्व
भाजपा ने शासन में आते ही शिक्षामित्रों को पक्का रोजगार देने का वादा किया
था। सरकार बनने के सवा वर्ष बाद भी उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा
रहा है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समायोजन निरस्त होने के बाद बदहाली झेल
रहे तमाम शिक्षामित्र आत्महत्या करने को विवश हो रहे हैं। इसके बाद भी शासन
उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने उत्तराखंड, मध्य प्रदेश,
महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ व हिमांचल प्रदेश की तरह शिक्षामित्रों को समायोजित
करने की मांग की। बैठक में संजीव श्रीवास्तव, प्रमोद पाठक, सुभाषचंद
तिवारी, अरशद अंसारी, अर्चना ¨सह, माया पांडेय, रमाकांत, राजकुमार आदि थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- राजकीय स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कासगंज में शिक्षिका ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें