Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

पीसीएस-जे: अगस्‍त के आखिरी सप्‍ताह तक जारी हो सकता है विज्ञापन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-जे के विज्ञापन को लेकर अपने स्‍तर से सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. ऐसे में उम्‍मीद जताई जा रही है कि अगस्‍त के अंत तक पीसीएस-जे के विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे.

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, पीसीएस परीक्षा में अब 100 नंबर का होगा इंटरव्‍यू
बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) किसी भी भर्ती परीक्षा के लिए पदों का अधियाचन मिलने के 15 दिनों के अंदर विज्ञापन जारी कर देता है और इसी के साथ आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. लेकिन पीसीएस-जे के मामले में देर हो रही है. आयोग को पीसीएस-जे के 333 पदों का अधियाचन मिले 15 दिन से अधिक समय बीत चुका है लेकिन विज्ञापन अब तक जारी नहीं किया गया है. दरअसल एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती और पीसीएस-2018 की परीक्षा को लेकर बढ़ी व्‍यस्‍तता के कारण एनआईसी ने अभी हाथ खड़े कर दिए हैं. ऐेस में अब पीसीएस-जे का विज्ञापन अगस्‍त के अंत तक जारी होने की उम्‍मीद है.
पहले 13 मई प्रस्‍तावित थी परीक्षा
बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अपने पहले अर्धवार्षिक कैलेंडर में पीसीएस-जे परीक्षा का आयोजन 13 मई को प्रस्तावित किया था लेकिन, पदों का अधियाचन न आने के कारण परीक्षा टल गई थी. अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मोहम्मद फैज आलम ने प्रदेश के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक त्रिवेदी को 330 पदों का अधियाचन भेज दिया है. इनमें 89 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 69 पद अनुसूचित जाति और छह पद अनुसूचित जनजाति के हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news