लखनऊ : परिषदीय स्कूलों के अंतर जिला तबादलों में जिस तरह से गड़बड़ियां
उजागर हो रही हैं, वैसी ही खामियां माध्यमिक शिक्षकों के स्थानांतरण में
हैं। बेसिक स्कूलों में चंद शिक्षकों का ऑफलाइन तबादला हुआ, जबकि माध्यमिक
में जितने ऑनलाइन स्थानांतरण हो चुके हैं, लगभग उतने ही ऑफलाइन तबादले हो
रहे हैं।
यह प्रक्रिया अब भी जारी है। खास बात यह है कि शिक्षक का पीड़ित
होना भी जरूरी नहीं है, केवल ऊंची पहुंच से ही मनचाहा तबादला हो रहा है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने छह जून को पहली बार ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत
राजकीय इंटर कालेजों के 581 शिक्षकों के तबादले किए। मुख्यमंत्री ने पंचम
तल स्थित अपने कार्यालय से इस सूची को जारी किया। वेबसाइट पर उनके क्लिक
करते ही आवेदकों के मोबाइल में तबादले के मैसेज पहुंचे। इस पारदर्शी
प्रक्रिया का खूब प्रचार हुआ लेकिन, अफसरों ने यह नहीं बताया इन तबादलों के
पहले तमाम शिक्षकों के ऑफलाइन स्थानांतरण हो चुके हैं। निर्देश था कि जून
के बाद अशासकीय व राजकीय शिक्षकों के तबादले नहीं होंगे लेकिन, निदेशालय
में अब भी स्थानांतरण सूची लगातार आ रही हैं और संबंधित शिक्षक की रिपोर्ट
तलब की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक या फिर अन्य अफसर की जगह मंत्री
का कार्यालय हर आदेश जारी कर रहा है। एलटी ग्रेड के 80 और प्रवक्ता के करीब
50 तबादला आदेश जारी होने की प्रक्रिया में हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें