इलाहाबाद : सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की
मांग कर रहे ऑल टीचर्स एंड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) की बैठक
रविवार को हुई।
इसमें निर्णय लिया गया कि सितंबर से अक्टूबर के बीच मेरठ से
राजघाट नई दिल्ली तक और इलाहाबाद स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क से
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक पदयात्र निकाली जाएगी।सेवा
समिति इंटर कालेज रामबाग में हुई बैठक में अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा.
हरि प्रकाश यादव ने कहा कि पेंशन हम सभी का हक है। सरकार को इसे बहाल करना
ही होगा। बैठक में बताया गया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राष्ट्रीय स्तर
पर भी आंदोलन हो रहा है। 28 अक्टूबर को देश भर के सभी सांसदों के घर के
बाहर एक दिवसीय भूख हड़ताल होगी। 26 नवंबर को नई दिल्ली में संसद भवन का
घेराव होगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 📢 UPTET अपडेट: सरकारी शिक्षकों को अब अपनी नवीनतम सैलरी स्लिप भी करनी होगी अपलोड
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें