यूपी पीएससी से भर्तियों की सीबीआइ जांच भटकाने की कोशिश शुरू है। आशंका
है कि राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते न तो कोई ठोस कार्रवाई होने दी जा रही
है और न ही भर्ती में गड़बड़ी के सीधे जिम्मेदार लोगों से पूछताछ हो पा रही
है। पीसीएस परीक्षा 2015 में गड़बड़ी का पता लगा।
सीबीआइ अफसरों की ओर से
भेजे गए समन की संदिग्ध चयनित अनदेखी कर रहे हैं और जांच टीम प्रभारी को कई
अन्य बड़े मामलों की जांच सौंप देना भी इसी साजिश का हिस्सा माना जा रहा
है।
यूपी पीएससी से पांच साल में हुई भर्तियों की सीबीआइ जांच शुरू हुए छह
महीने हो चुके हैं। जांच शुरू करने से पहले लखनऊ में सीबीआइ की ओर से दर्ज
पहली प्राथमिकी और पांच मई को दिल्ली मुख्यालय में दर्ज अज्ञात के खिलाफ
दूसरी प्राथमिकी के अलावा जांच अधिकारियों के कदम आगे नहीं बढ़ सके हैं।
सीबीआइ ने पीसीएस 2015 परीक्षा के चयनितों को पहले इलाहाबाद स्थित कैंप
कार्यालय से और इसके बाद दिल्ली मुख्यालय से समन भेजा। सीबीआइ अफसरों के
अनुसार टॉपर व अन्य संदिग्ध चयनित समन की अनदेखी कर रहे हैं लगता है कि वे
सवालों का सामना नहीं करना चाहते। सूत्रों की मानें तो भर्तियों में व्यापक
पैमाने पर गड़बड़ी हुई है जिससे पर्दा उठने पर गलत तरीके से चयनित ही
नहीं, सफेदपोश और पुलिस के कई बड़े अधिकारियों का भी फंसना तय है। सूबे में
तैनात रह चुके एक बड़े अधिकारी समेत यूपी पीएससी में भी सदस्य रहे दो
रिटायर्ड आइपीएस अधिकारियों की ओर से जांच भटकाने की कोशिश हो रही है। एक
राजनीतिक पार्टी के बड़े नेता और केंद्र सरकार की कैबिनेट में शामिल मंत्री
से अपनी पहुंच का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। कई पीसीएस अफसर, उप्र
सचिवालय से लेकर दिल्ली तक उच्च पद पर आसीन अधिकारियों भी इसी मुहिम में
जुटे हैं। सीबीआइ जांच प्रभारी के पास अभी कई बड़े घोटालों की जांच है,
जबकि यूपी पीएससी में ही तमाम भर्तियों की जांच होनी है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- 9568 TGT PGT भर्ती 2016 में रिक्त पदों की संख्या विषयवार रिक्तियों और जातिवार यहाँ देखें
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें