बीटीसी 2015 तृतीय सेमेस्टर सहित अन्य का रिजल्ट शनिवार को जारी नहीं हो
सका है। निवर्तमान परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव डा. सुत्ता सिंह ने
चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन लेने का कार्यक्रम
भी स्थगित कर दिया है।
शिक्षक भर्ती की अगली परीक्षा दिसंबर में होनी है,
ऐसे में अभ्यर्थी अधर में अटक गए हैं। 1जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान
यानि डायट प्राचार्यो को जारी आदेश में कहा गया था कि बीटीसी 2015 तृतीय
सेमेस्टर, बीटीसी 2013 सेवारत और बीटीसी 2014 अवशेष अनुत्तीर्ण के
प्रशिक्षणार्थियों की लिखित परीक्षा सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में होगी।
इन अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरवाया जाए। अभ्यर्थियों को कार्यालय
की वेबसाइट पर आवेदन करना था। इसके लिए नौ से 15 सितंबर तक की समय सारिणी
भी जारी हुई थी। सचिव की ओर से शनिवार को जारी आदेश में कहा गया है कि
बीटीसी 2015 तृतीय सेमेस्टर सहित अन्य का रिजल्ट नहीं दिया जा रहा है। साथ
ही रविवार से चतुर्थ सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी स्थगित कर
दी गई है। पत्र में लिखा गया है कि इसे अपरिहार्य कारणों से रोका जा रहा
है। ज्ञात हो कि इस बैच में प्रदेश भर के करीब 80 हजार प्रशिक्षु हैं।
बीटीसी संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा के सर्वेश प्रताप सिंह, निरंजन सिंह,
अश्विनी आदि ने इस आदेश पर सख्त नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अब वे
शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में कैसे शामिल हो सकेंगे। इसके लिए
अभ्यर्थी सोमवार को नए सचिव से मिलकर जल्द रिजल्ट घोषित करने की गुहार
लगाएंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- सेवारत शिक्षकों को टीईटी से छूट के लिए विधेयक राज्यसभा में प्रस्तुत
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- त्रिपुरा 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ा स्पष्टीकरण: 23 अगस्त 2010 से पहले की भर्ती में TET जरूरी नहीं, इस 2013 के पत्र में कुछ ऐसा ही दिया
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- CTET 2026 उम्मीदवार ध्यान दें: OMR Sheet + Calculation Sheet प्राप्त करने का मौका
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें