सिद्धार्थनगर : कस्तूरबा बालिका विद्यालय में पार्ट और फुल टाइम
शिक्षकों के लिए सोमवार को आवेदकों की काउंसि¨लग हुई। बीएसए दफ्तर पर इस
दौरान सुबह से भारी भीड़ रही। 39 पदों के सापेक्ष 70 लोगों को बुलाया गया
था। चपरासी के एक पद के लिए 13 लोगों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था।
चयन समिति में आरक्षण को लेकर मतभेद होने के कारण साक्षात्कार स्थगित कर
दिया गया।
बीएसए दफ्तर में कस्तूरबा बालिका विद्यालय में शिक्षक और शिक्षणेत्तर
कर्मचारियों की भर्ती के लिए कुछ माह पूर्व आवेदन आमंत्रित किया था। विभाग
में लम्बे समय से चयन प्रक्रिया चल रही थी। रिक्त पदों के लिए विभाग ने
आवेदकों को काउंसि¨लग के लिए बुलाया था। सुबह से ही आवेदकों का आना शुरू
हुआ। अधिकारियों ने काउंसि¨लग के लिए एक दर्जन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई
थी। बारी-बारी से एक-एक आवेदकों को बुलाकर मूल दस्तावेजों की जांच की गई।
सभी प्रमाण पत्रों की एक प्रति भी जमा कराई गई। शाम चार बजे प्रक्रिया
समाप्त हुई। बीएसए राम¨सह पूरी प्रक्रिया का पूरे दिन अवलोकन करते रहे।
दुबारा मांगा जाएगा आवेदन
चपरासी के एक स्थायी पद के लिए तीन सदस्यी समिति बनाई गई थी। इसमें
सीडीओ, बीएसए और जीजीआईसी की प्रधानाचार्य विभा चतुर्वेदी को शामिल किया
गया था। सीडीओ के व्यस्त होने के कारण उन्होंने डीडीओ को बतौर प्रतिनिधि
साक्षात्कार में भाग लेने के लिए भेजा था। साक्षात्कार के दौरान चयन समिति
के सदस्यों में आरक्षण को लेकर मतभेद था। सभी ने आपसी सहमति से साक्षात्कार
को स्थगित करते हुए उच्चाधिकारियों से दिशा-निर्देश मांगने का निर्णय
लिया।
चतुर्थ श्रेणी के एक पद के लिए 13 आवेदकों को साक्षात्कार के लिए
बुलाया गया था। आरक्षण को लेकर असमंजस की स्थित होने के कारण भर्ती
प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन के बाद
भर्ती होगी।
राम¨सह, बीएसए
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- BEO TRANSFER LIST: खंड शिक्षा अधिकारी की स्थानांतरण सूची जारी, देखें किसे मिला कौन सा जिला
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें