दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) द्वारा प्राइमरी शिक्षकों
की भर्ती परीक्षा में जातिसूचक सवाल पूछे जाने से खड़ा हो गया है। यह सवाल
अनुसूचित जाति से संबंधित है।
डीएसएसएसबी ने शनिवार को प्राइमरी शिक्षक पद के लिए परीक्षा आयोजित कराई
थी। इसके लिए दिल्ली में कई जगह केंद्र बनाए गए थे। प्रश्न पत्र में 200
प्रश्न पूछे गए। इसमें हिंदी भाषा और बोध के तहत प्रश्न संख्या 75 में पूछा
गया सवाल अनुसूचित जाति से संबंधित था। इस प्रश्न में चार संभावित उत्तर
दिए गए थे, जिसमें एक सही था। इस प्रश्न को लेकर लोगों ने आपत्ति की है।
दिल्ली के समाज कल्याण तथा अनुसूचित जाति व जनजाति मंत्री राजेंद्र पाल
गौतम ने इस पर खेद जताया है। साथ ही डीएसएसएसबी से पूछा है कि क्या यह सच
है कि प्रश्न पत्र में जाति विशेष कोलेकर प्रश्न पूछे गए हैं? यदि ऐसा है
तो इसका क्या तात्पर्य है? उन्होंने कहा कि जाति आधारित छिछले सवाल पूछकर
डीएसएसएसबी ने अपनी, भारतीय संविधान, हिंदी और इस देश की संस्कृति की गरिमा
को चोट पहुंचाई है। वह इसे लेकर सोमवार को मुख्य सचिव से मिलेंगे और इसकी
अंतरिम जांच कर दोषी लोगों पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग करेंगे।
उन्होंने कहा कि डीएसएसएसबी उपराज्यपाल के अंतर्गत आता है, उन्हें इस मामले
में कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, डीएसएसएसबी की अध्यक्ष गीतांजलि गुप्ता ने
कहा है कि ऐसा गलती से हो गया। परीक्षा के मूल्यांकन प्रक्रिया में इस
प्रश्न का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। कोशिश रहेगी कि भविष्य में ऐसी गलती
फिर न हो।’
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- ऐसे बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (DISTT. BSA): जानिए इस पोस्ट का सम्पूर्ण विवरण और चयन प्रकिया
- राजकीय स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें