शाहजहांपुर : विद्यालय समय परिवर्तन के पहले दिन सोमवार को कलान,
मिर्जापुर, जलालाबाद, मदनापुर, कांट तथा ददरौल क्षेत्र के आधा दर्जन विकास
क्षेत्रों के स्कूलों में निरीक्षण अभियान चला। शैक्षिक गुणवत्ता व
विद्यालयों में शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए चलाए गए अभियान में
दो विद्यालय बंद मिले।
डेढ़ दर्जन शिक्षक गैरहाजिर थे, इनका वेतन काट दिया
गया। बीएसए ने घर बैठकर वेतन लेने वाले शिक्षक को निलंबित करने के साथ ही
68500 भर्ती वर्ग के एक शिक्षक का एक साल के लिए परिवीक्षाकाल बढ़ा दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, बीआरसी की अगुवाई में गठित टीमों ने
निरीक्षण में डेढ़ दर्जन शिक्षक पकड़े। इस दौरान कुछ शिक्षक ऐसे पकड़ में आए
जो घर बैठे नौकरी कर रहे थे। बीएसए ने रिपोर्ट मिलने पर इस शिक्षकों के
अभिलेख मंगा लिए है। गैर हाजिर सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के
साथ प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई है।
गैर हाजिर इन शिक्षकों के खिलाफ हुई कार्रवाई
प्रावि रुकनपुर : सोनम गुप्ता सअ, शैली गुप्ता शिक्षा मित्र ब्लाक कलान, एक दिन का वेतन व मानदेय काटा।
------------------------
उच्च प्राथमिक विद्यालय पिल्हुआ 1.55 बजे बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय
चमररपुर खुर्द विकास क्षेत्र मदनापुर बंद मिला, शिक्षक ब्रजेश कुमार,
निलंबित। अध्यापक मुकेश 68500 का एक वर्ष का परवीक्षाकाल बढ़ाया गया। बीएसए
राकेश कुमार ने बताया कि लगातार निरीक्षण अभियान चलेगा। इस दौरान जो भी
शिक्षक गैर हाजिर मिलेगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- बाराबंकी: जनपद में शीतलहर के चलते कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 13 तक हुए बंद, बाकी का बदला समय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें