Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी करने वाले शिक्षक पर मुकदमा

गोंडा : फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी हासिल करने वाले शिक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारी ने यह कार्रवाई कराई है।


मामला मनकापुर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जैदवा का है। सहायक अध्यापक सुरजीत कुमार मौर्य पर आरोप है कि बीएड 2005 की फर्जी /टेंपर्ड अंक तालिका लगाकर नौकरी करते रहे। शासन स्तर की जांच में मामला पकड़ में आया था। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा ने वीडियो कान्फ्रेंसिग में बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह को तत्काल नियुक्ति निरस्त करके कोतवाली में प्राथमिक दर्ज कराने का आदेश दिया था। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश ने आरोपित अध्यापक सुरजीत कुमार मौर्य के खिलाफ जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक मनीष जाट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news