लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के सहायक अध्यापकों के जिले के अंदर एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक और एक नगर निकाय क्षेत्र से दूसरे निकाय क्षेत्र में तबादले जल्द किए जाएंगे। विभाग ने इसकी नीति बनानी शुरू कर दी है इसके लिए काफी समय से मांग हो रही है। शिक्षक संगठन के साथ जनप्रतिनिधि भी इसके लिए दबाव बना रहे हैं। बेसिक शिक्षा
राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी ने बताया कि सभी जिलों से जिले के अंदर तबादले के लिए रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। इस बार ग्रामीण और शहरी संवर्ग का बंधन भी समाप्त किया जाएगा। गौरतलब है कि विभाग ने सहायक अध्यापकों के अंतर्जनपदीय तबादला पर लगी रोक हटवाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर निर्णय आने के बाद ही जिले के अंदर तबादले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- राजकीय स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कासगंज में शिक्षिका ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें