Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

डीएलएड की 28384 सीटें आवंटित की गईं

 प्रयागराज। डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) 2020 प्रवेश के दूसरे चरण में 28384 सीटें आवंटित की गईं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने मंगलवार को आवंटन जारी कर दिया।



दो चरणों में अब तक 41359 सीटें आवंटित हो चुकी हैं। 22 सितंबर से शुरू हुई ऑनलाइन काउंसिलिंग के दो चरणों में एक लाख अभ्यर्थियों को अवसर दिया जा चुका है। पहले चरण में 12975 अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किया गया था। डायट की 10600 सीटों में पहले चरण में 7944 और दूसरे चरण में 1744 सीटें भरी गई हैं। निजी कॉलेजों की 31671 सीटें भरी जा चुकी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news