जासं, प्रयागराज प्रतियोगी मोर्चा के सदस्यों ने टीजीटी और पीजीटी के 27000 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की मांग की है। यह भी कहा है कि विज्ञापन में शर्त लगाई जाए कि समान वेतनमान पर कार्य करने वाले अभ्यर्थी इन रिक्तियों पर आवेदन न कर सकें।
यदि वह आवेदन करेंगे और चयनित होने पर पूर्व में जिस पद पर नियुक्त हैं उसे छोड़ेंगे तो एक पद रिक्त हो जाएगा। ऐसी स्थिति में यह सुनिश्चित हो कि अनावश्यक रूप से पद रिक्त न होने पाएं। अभ्यर्थियों का कहना है कि विज्ञापन वर्ष 2021 के परीक्षा परिणाम जारी किए जाएं। इस भर्ती में जो लोग पूर्व में टीजीटी व पीजीटी में चयनित हैं, उनसे विभाग की एनओसी मांगी जाए। उन्हें मौका भी दिया जाए कि वह स्वतः अपना अभ्यर्थन निरस्त करा दें। इस प्रकरण को लेकर वह माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष को ज्ञापन भी दे चुके हैं।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें