Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बेरोजगारों के खिलाफ कोर्ट तक गई भाजपा, सरकारी विभागों में 11 लाख पद खाली : अखिलेश

सुमेरपुर (उन्नाव) |

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा बेरोजगारों के इस कदर खिलाफ है कि नौकरी मांगने पर उनके खिलाफ कोर्ट तक चली गई। सपा सत्ता में आई तो बेरोजगारों को नौकरियां मिलेंगी।


सरकारी विभागों में 11 लाख पद खाली हैं। उन पर भर्ती की जाएगी। आईटी सेक्टर में प्रशिक्षण दिलाकर 22 लाख युवाओं को रोजगार दिलाएंगे। कोरोना की वजह से जो बेरोजगार ओवरएज हो गए, उन्हें उम्र सीमा में छूट दिलाई जाएगी। वह यहां भगवंतनगर स्थित आरआरबीएन कालेज में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।

भाजपा सरकार ने विकास रोक दिया: अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री युवाओं को रोजगार देने में फेल रहे। 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के आरक्षण में भी खेल कर दिया। भाजपा ने नौजवानों के सपने तोड़े हैं। यूपी की खुशहाली-तरक्की के रास्ते भी रोक दिए। भाजपा ने किसानों से जो वायदे किए थे, सब जुमले निकले।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news