Important Posts

69,000 शिक्षक भर्ती के रिक्त पदों पर मांगी भर्ती

प्रयागराज, बेसिक शिक्षा विभाग में प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने ज्ञापन दिया है। बेसिक शिक्षामंत्री को दिए ज्ञापन में प्रतियोगियों ने मांग की है कि विभाग ने पूर्व में 69 हजार शिक्षक भर्ती में न्यायालय में दिए शपथपत्र का संज्ञान ले।



इसमें कहा था कि विभाग में 51 हजार से अधिक पद खाली हैं। प्रतियोगी छात्र अभिषेक तिवारी का कहना है कि सूबे में 15 लाख से ज्यादा प्रशिक्षु बेरोजगार हैं। पिछले चार साल से कोई भर्ती नहीं निकली है।

UPTET news

Advertisement