Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

एक दशक से भर्ती नहीं, सीएम से गुहार, जानिए आखिरी बार कब आई कौन सी भर्ती

 प्रदेश में लंबे समय ठप पड़ी भर्तियों को शुरू कराने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। छात्रों का कहना है कि तमाम भर्तियां पिछले आठ-दस साल से रुकी पड़ी हैं, जिससे लाखों युवा ओवरएज हो रहे हैं।

मजबूरन उन्हें अन्य प्रदेशों में नौकरी के लिए जाना पड़ रहा है। मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में भर्तियां ठप पड़ी हैं।


जबकि पुलिस प्रोन्नति बोर्ड सिपाही भर्ती 2018 के बाद कोई भर्ती नहीं शुरू कर सका है। लगभग दो दर्जन से अधिक भर्तियां हैं, जो पिछले 5 से 10 सालों से नहीं आई हैं। ये भर्तियां तत्काल शुरू नहीं होती हैं तो छात्र जल्द सोशल मीडिया पर अभियान चलाएंगे और फिर व्यापक आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।


आखिरी बार कब आई कौन सी भर्ती
● अपर निजी सचिव 2013

● खंड शिक्षा अधिकारी 2019

● लोवर पीसीएस 2019

● तकनीकी सहायक 2015

● एलटी ग्रेड 2018

● प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज 2020

● असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय 2021

● प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2018

● पुलिस आरक्षी (सिपाही) भर्ती 2018

● जूनियर असिस्टेंट 2020

● राजस्व निरीक्षक 2015

● परिवहन निरीक्षक 2017

● सहायक सांख्यकीय अधिकारी 2018

● प्रधानाचार्य सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय 2013

● कृषि प्राविधिक सहायक 2018


● वन दरोगा 2018

● ग्राम विकास अधिकारी 2018

● बोरिंग टेक्नीशियन 2019

● वन रक्षक 2018

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news