Advertisement

Govt Jobs : Opening

प्रियंका ने 69000 शिक्षक भर्ती घोटाले के मुद्दों पर चिंता जताई

 लखनऊ,  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को यूपी सरकार की नई डिजिटल नीति पर तंज कसते हुए सवाल किया कि न्याय मांग रही महिलाओं की आवाज और 69000 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाले में उठने वाले सवाल किस श्रेणी में आएंगे?



‘एक्स पर अपनी पोस्ट में प्रियंका गांधी ने कहा-‘जो तुमको हो पसंद, वही बात कहेंगे। तुम दिन को अगर रात कहो, रात कहेंगे। यूपी सरकार की सोशल मीडिया नीति में न्याय मांग रही महिलाओं की आवाजें किस श्रेणी में आएंगी? 69000 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाले में उठने वाले सवाल किस श्रेणी में आएंगे? उन्होंने आगे फिर सवाल किया कि भाजपा नेताओं-विधायकों द्वारा भाजपा सरकार की पोल-पट्टी खोलना किस श्रेणी में आएगा? प्रियंका ने कहा कि ‘तुम दिन को कहो रात तो रात, वरना हवालात नीति सच को दबाने का एक और तरीका है। क्या भाजपा लोकतंत्र और संविधान को कुचलने से ज्यादा कुछ सोच ही नहीं सकती?


यूपी सरकार ने एक नई डिजिटल मीडिया नीति को मंजूरी दी है, जिसमें कोई भी आपत्तिजनक सामग्री ऑनलाइन डालने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान भी किया गया है। इसके साथ ही सरकार फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे विभिन्न सोशल मीडिया मंच पर इनके अकाउंट धारकों और प्रभावशाली व्यक्तियों को उनके फॉलोअर्स और सब्सक्राइबर्स के आधार पर प्रति माह भुगतान करेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news