Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

एक नाखुश टीचर कभी भी अच्छा नहीं पढ़ा सकता है

 इंदौर । शहर में 'ग्रेट इंडियन लर्निंग फेस्टिवल' का आगाज शुक्रवार से हुआ। डेली कॉलेज में देशभर के कई स्कूल्स से स्टूडेंट्स और जाने-माने वक्ता पहुंच रहे रहे हैं।


मुख्य अतिथि ब्रिटिश हाईकमिश्नर एलेक्स एलिस थे। विशिष्ट अतिथि बतौर बच्चों के कल्याण के लिए समर्पित संस्था के संस्थापक लॉब्सँग फुन्सुक थे। उन्होंने स्टूडेंट्स के समुचित शारीरिक
और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर अपने अनुभव साझा किए। चुनौतियों का डटकर सामना करने पर बल देते हुए वे बोले कि खुशियों से भरा माहौल ही स्टूडेंट्स के सर्वांगीण विकास में मदद करता है।

 एक नाखुश टीचर कभी भी अच्छा नहीं पढ़ा सकते और न ही नाखुश स्टूडेंट्स अच्छे से पढ़ सकते हैं। प्राचार्या डॉ. गुनमीत बिन्द्रा ने आयोजन की जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news