माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की दो पुत्रियां गांव के कन्या जूनियर हाईस्कूल की छात्रा हैं। विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक योगेश कुमार हैं। आरोप है कि 16 फरवरी को दोनों बहनें विद्यालय गईं थीं। इस दौरान योगेश कुमार ने दोनों छात्राओं को बैडटच करते हुए अश्लील बातें भी पूछीं। सगी बहनों ने घर जाकर इसकी जानकारी पिता को दी। पिता ने खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार से शिकायत की। 18 फरवरी को जांच के बाद आख्या बीएसए को सौंपी गई। बीएसए ने योगेश कुमार को निलंबित कर दिया। अब किशोरियों के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें