बिथरी चैनपुर | क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में निपुण असेसमेंट के दौरान गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। प्राप्त सूचना के अनुसार BTC प्रशिक्षु सुमित और रोहित द्वारा विद्यालय को निपुण घोषित करने के नाम पर 5 से 10 हजार रुपये की मांग की गई।
आरोप है कि प्रशिक्षुओं ने विद्यालय स्टाफ से यह भी कहा कि “बेसिक शिक्षा में बिना पैसे कोई काम नहीं होता” और यह राशि शिक्षकों के लिए छोटी रकम है। इतना ही नहीं, कथित तौर पर यह चेतावनी भी दी गई कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो बच्चों को निपुण घोषित नहीं किया जाएगा।
मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में ला दी गई है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार शिकायत की जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षक संगठनों ने इस प्रकार की घटनाओं पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा है कि निपुण भारत मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजना की साख को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे कृत्य किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।