19 को धरना देंगे गणित विज्ञान भर्ती के अभ्यर्थी
कानपुर: बीते दो वर्षो से नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे जूनियर स्कूलों में चल रही गणित विज्ञान भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों का गुस्सा अब भड़कने लगा है। मंगलवार को अभ्यर्थियों ने शहर के जन प्रतिनिधियों से मुलाकात की। जूनियर शिक्षक नियुक्ति मोर्चा के संयोजक अनुग्रह त्रिपाठी के नेतृत्व में अभ्यर्थी कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया से मिले, श्री बेरिया ने इस मामले में मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया है।