सीतापुर। बीटीसी 12460 शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे
प्रशिक्षुओं के लिए खुशखबरी है। इन्हें अब एक पखवारे में नियुक्ति पत्र
मिलेंगे। हाईकोर्ट के फरमान का संज्ञान लेते हुए शासन ने बीएसए को 15 दिन
के अंदर नियुक्ति पत्र वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
इस पर बेसिक शिक्षा
विभाग ने इन प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र वितरण की कवायद शुरू कर दी है।
बीटीसी
12460 शिक्षक भर्ती के तहत वर्ष 2016 में आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस
भर्ती के तहत जिले में करीब पांच सौ पद भरे जाने हैं। इसको लेकर 2017 में
काउंसलिंग हुई थी। लेकिन विवाद के चलते मामला न्यायालय में चला गया था।
उसके
बाद न्यायालय ने शासन को प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने के
निर्देश दिए थे लेकिन शासन ने मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था। इससे
आक्रोशित प्रशिक्षु आंदोलन करने पर उतर आए हैं। पिछले दिनों लखनऊ में
जोरदार प्रदर्शन करके नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग की थी।
इस पर
शासन ने संज्ञान लिया है। बीएसए को जल्द ही नियुक्ति पत्र वितरित करने की
हिदायत दी है। इस पर प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीएसए अजय कुमार ने बताया कि
शासन ने बीटीसी के तहत प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने के
निर्देश दिए हैं। 15 दिन के अंदर सभी को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें