इलाहाबादः 94 हजार शिक्षकों की भर्तियों का रास्ता साफ हो
गया है। दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षकों की भर्ती को लेकर
दाखिल राज्य सरकार की अपील को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने एकल पीठ के आदेश
को सही ठहराते हुए भर्ती पर रोक लगाने से इंकार कर दिया और सभी भर्ती
प्रक्रियाओं को 2 महीने में पूरा करने का आदेश भी दिया है।
बता दें कि, इस आदेश के बाद 32022 अनुदेशक, 29334 गणित और विज्ञान शिक्षक
16448 बेसिक शिक्षक जबकि 12460 बेसिक शिक्षक और 4000 उर्दू शिक्षकों सहित
94 हजार से ज्यादा शिक्षकों का भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। अपील के
तथ्यों के अनुसार सरकार ने 23 मार्च, 2017 को समीक्षा के नाम पर सभी भर्ती
प्रक्रिया रोक दी थी।
इन भर्तियों को शुरू करने को लेकर बीते दिनों बीटीसी अभ्यर्थियों ने लखनऊ
में प्रदर्शन भी किया था और शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल के घर का
घेराव भी किया। इस पर अनुपमा जायसवाल ने इनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ से करवाई। मुख्यमंत्री ने इस पर जल्द आदेश जारी करने के निर्देश
दिए थे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- याची अभ्यर्थियों के नियुक्ति की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- प्रशिक्षु शिक्षकों ke pay-scale updates : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- 500 कर्मियों की नौकरी होगी पक्की: छूटे सीजनल संग्रह अमीनो, अनुसेवकों के नियमित होने का रास्ता साफ, अपर मुख्य सचिव ने दी हरी झंडी
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें