Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

फर्जी टीइटी प्रमाण पत्र लगाकर 37 अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र लिया

गाजीपुर : फर्जी टीइटी प्रमाण पत्र लगाकर 37 अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र ले लिया है और विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है। यह आरोप टीइटी मेरिट अध्यापक संघ ने लगाया है। इस संबंध में संघ ने शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क में प्रदर्शन किया और जांच कर फर्जी लोगों को बाहर करने की मांग की।

टीइटी संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने जिलाधिकारी सहित, एडीएम एवं बीएसए से मिल पत्रक सौंपा। इसके साथ कथित फर्जी अभ्यर्थियों की सूची भी प्रस्तुत की। कहा कि विभाग ने बिना प्रमाण पत्रों के सत्यापन के ही नियुक्ति पत्र वितरित कर दिया है। इससे फर्जी प्रमाण पत्र वाले नौकरी हथिया लिए और जो सही हैं वह मेरिट में नहीं आ पाए। इस पर एडीएम ने बीएसए को पूरे मामले की जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। बीएसए ने कहा कि शीघ्र ही जांच कर इसका खुलासा किया जाएगा। साथ ही विभाग की वेबसाइट पर नियुक्ति की सूची भी अपलोड करने एवं कार्यालय के सूचना पट पर चस्पा करने को कहा। संघ के जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि इस संबंध में रविवार को लंका मैदान में बैठक कर विचार-विमर्श होगा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता डा. अविनाश गौतम, ब्रजभूषण दुबे, उमेश श्रीवास्तव, चंचलेश, श्रवण कुमार, रमायन, पंकज एवं संतोष आदि मौजूद रहे।

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news